घुघली: कश्मीर यूनाइटेड और तमकुही राज सेमीफाइनल में, ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में दिखा रोमांच

महराजगंज

महराजगंज स्थानीय लाल केशर राम नारंग क्रीड़ांगन में आयोजित ‘ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता’ के दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज स्थानीय लाल केशर राम नारंग क्रीड़ांगन में आयोजित ‘ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता’ के दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। शानदार प्रदर्शन करते हुए कश्मीर यूनाइटेड और ट्रांसपोर्ट क्लब तमकुही राज ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।

कश्मीर ने सिवान को चटाई धूल दिन का पहला मैच कश्मीर यूनाइटेड और सिवान (बिहार) के बीच खेला गया। कश्मीर की टीम ने खेल के शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और पहले हाफ में ही दो शानदार गोल दागकर 2-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में सिवान की टीम ने वापसी के कई प्रयास किए, लेकिन कश्मीर की मजबूत रक्षा पंक्ति को भेदने में नाकाम रही और मैच हार गई।

ट्राईब्रेकर में जीती तमकुही राज दूसरा मुकाबला आसाम और तमकुही राज के बीच बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित और अतिरिक्त समय तक दोनों टीमें कोई भी गोल नहीं कर सकीं। अंततः मैच का फैसला ट्राईब्रेकर से हुआ, जिसमें तमकुही की टीम ने एक गोल के अंतर से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अतिथियों ने किया उत्साहवर्धन प्रतियोगिता का उद्घाटन परतावल चेयरमैन राजेश जायसवाल व सिसवा ब्लॉक प्रमुख धीरू सिंह ने किया। समापन पर नगर अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर क्रीड़ाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, शिक्षक रिज्वनुल्लाह खान, उपेंद्र तिवारी और मनोज जायसवाल सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

 

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.