बुलंदशहर: ग्राम खेड़िया बख्श में विकास कार्यों की बयार, माता पथवारी मंदिर के कायाकल्प से ग्रामीणों में उत्साह

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक के ग्राम खेड़िया बख्श में ग्राम प्रधान उषा देवी द्वारा कराए जा रहे चहुंमुखी विकास कार्यों की हर ओर सराहना हो रही है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक के ग्राम खेड़िया बख्श में ग्राम प्रधान उषा देवी द्वारा कराए जा रहे चहुंमुखी विकास कार्यों की हर ओर सराहना हो रही है। विकास की इसी कड़ी में ग्राम प्रधान ने गांव के आस्था के केंद्र ‘माता पथवारी मैया मंदिर’ के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कराया है।

मंदिर की भव्यता में लगे चार चांद लंबे समय से रखरखाव के अभाव में मंदिर की स्थिति जर्जर हो रही थी। ग्राम प्रधान उषा देवी ने पहल करते हुए मंदिर परिसर की व्यवस्थित ढंग से पुताई और मरम्मत कराई, जिससे मंदिर अब नए और भव्य स्वरूप में नजर आ रहा है। इसके साथ ही मंदिर को जाने वाले खराब रास्तों को भी दुरुस्त कराया गया है, जिससे अब श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को आवागमन में सुगमता हो रही है।

जनप्रतिनिधि के प्रयासों की प्रशंसा ग्राम प्रधान के इस धार्मिक और विकासोन्मुखी कार्य से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। ग्रामवासी बोचैन सिंह, महेंद्र सिंह, प्रधान पति व बीडीसी भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह और विनय सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने इस कार्य को प्रेरणादायक बताया है। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण और बुनियादी सुविधाओं में सुधार से गांव में सकारात्मक माहौल बना है। प्रधान उषा देवी का यह प्रयास अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी एक मिसाल बनकर उभरा है।

 

Voice Of News 24