मऊ: सीसीटीवी लगाने पर विवाद, पड़ोसी दुकानदारों ने युवक को दुकान में घुसकर पीटा; 3 गिरफ्तार

मऊ

मऊ जनपद के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के घास बाजार (सुनारपट्टी) में सोमवार को वर्चस्व की जंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के घास बाजार (सुनारपट्टी) में सोमवार को वर्चस्व की जंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक दुकानदार द्वारा सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवाना उसके पड़ोसी को इतना नागवार गुजरा कि उसने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित की बेरहमी से पिटाई कर दी।

सिर फटा, कैमरे तोड़ने का प्रयास घायल दुकानदार नईमुअहमद ने बताया कि उसने हाल ही में अपनी दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। इसी बात से नाराज पड़ोसी दुकानदार और उसके करीब आधा दर्जन साथियों ने दुकान में घुसकर नईमुअहमद पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। हमले में नईमुअहमद का सिर फट गया। दबंगों ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई।

पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति संभाली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य फरार हमलावरों की तलाश जारी है। घायल दुकानदार को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.