मऊ: जाति प्रमाण पत्र न बनने से धनगर समाज में रोष, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी

मऊ

मऊ जनपद में जाति प्रमाण पत्र जारी न होने के विरोध में सोमवार को धनगर समाज के दर्जनों लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद में जाति प्रमाण पत्र जारी न होने के विरोध में सोमवार को धनगर समाज के दर्जनों लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दीपक सिंह के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

शासनादेश के बाद भी प्रक्रिया ठप प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे चंद्रप्रकाश धनगर और रामविलास धनगर ने बताया कि 24 जनवरी 2019 के शासनादेश के अनुसार गड़ेरिया समाज की उपजाति धनगर एवं निखहर का स्थलीय सत्यापन कर अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी किया जाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि शुरुआत में कुछ प्रमाण पत्र जारी किए गए, लेकिन अब प्रक्रिया रोक दी गई है। स्थिति यह है कि एक ही परिवार में पिता का प्रमाण पत्र बन गया है, लेकिन बच्चों और भाइयों के आवेदन निरस्त किए जा रहे हैं।

 

बड़े आंदोलन की दी चेतावनी धनगर समाज ने मांग की है कि सभी आवेदकों का निष्पक्ष स्थलीय सत्यापन कर जल्द से जल्द प्रमाण पत्र जारी किए जाएं। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि यदि उनकी जायज मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो समाज एक बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा। प्रदर्शन के दौरान रमेश, विनोद, जयराम और ओमप्रकाश धनगर सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.