प्रयागराज
प्रयागराज जनपद के माघ मेले के सबसे महत्वपूर्ण पर्व मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम नोज पर उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब पुलिस प्रशासन और ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

प्रयागराज जनपद के माघ मेले के सबसे महत्वपूर्ण पर्व मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम नोज पर उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब पुलिस प्रशासन और ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के बीच तीखी नोकझोंक हुई। भारी भीड़ के बीच आगे बढ़ने से रोके जाने पर शंकराचार्य ने गहरा विरोध जताते हुए संगम स्नान करने से इनकार कर दिया।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि संतों और उनके समर्थकों के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार किया गया है। उन्होंने दावा किया कि यह सब ‘ऊपर के आदेश’ पर जानबूझकर कराया गया है। भीड़ नियंत्रण की कोशिशों के दौरान पुलिस और शंकराचार्य के समर्थकों के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई।
इस हंगामे के बाद संगम क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शंकराचार्य ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि संतों के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। वहीं, प्रशासन ने अत्यधिक भीड़ का हवाला देते हुए सुरक्षा कारणों से रोके जाने की बात कही है। मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और आला अधिकारी मामले को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं।
दिल्ली में गूंजा बुलंदशहर का नाम: ‘जूनियर हेलमेट मैन’ जय भगवान सिंह अंतरराष्ट्रीय टैलेंट शो में सम्मानितhttps://t.co/20zMrpFMbp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 18, 2026























