महराजगंज: जिलाधिकारी की उपस्थिति में पढ़ी गई ड्राफ्ट रोल, छूटे हुए नामों को जोड़ने के निर्देश

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित मिडिल स्कूल में रविवार को मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान के तहत एसआईआर (SIR) की ड्राफ्ट रोल का वाचन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित मिडिल स्कूल में रविवार को मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान के तहत एसआईआर (SIR) की ड्राफ्ट रोल का वाचन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा स्वयं मौके पर मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उपस्थित अधिकारियों द्वारा ग्रामीण और स्थानीय नागरिकों के समक्ष ड्राफ्ट रोल को पढ़कर सुनाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना और पात्र नागरिकों के नामों की जांच करना था। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन भी पात्र व्यक्तियों के नाम किसी कारणवश सूची में शामिल होने से छूट गए हैं, वे तत्काल संबंधित फॉर्म भरकर जमा करें।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने उपस्थित बीएलओ और राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया कि वे घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी योग्य मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहे। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए मतदाता सूची में अपना नाम जांच लें और त्रुटि होने पर सुधार हेतु आवेदन करें। कार्यक्रम के दौरान तहसील स्तरीय अधिकारी और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]