महराजगंज
महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र स्थित झूलनीपुर नेपाल बॉर्डर से सटे पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के त्रिवेणी धाम में मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र स्थित झूलनीपुर नेपाल बॉर्डर से सटे पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के त्रिवेणी धाम में मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। कड़ाके की ठंड और कोहरे के बावजूद भक्तों की आस्था भारी नजर आई, जहां हजारों की संख्या में लोगों ने गंडक नदी (नारायणी) के त्रिवेणी घाट पर आस्था की डुबकी लगाई।
भारी वाहनों और पैदल पहुंचे श्रद्धालु शनिवार तड़के से ही उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु निजी वाहनों, ट्रैक्टर-ट्रॉली और बसों के माध्यम से बॉर्डर पार कर त्रिवेणी धाम पहुंचने लगे। मौनी अमावस्या की पावन तिथि पर गंडक, तमसा और नारायणी नदियों के संगम पर स्नान करने का विशेष आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। श्रद्धालुओं ने स्नान के पश्चात सूर्य देव को अर्घ्य दिया और तट पर स्थित मंदिरों में पूजा-अर्चना कर दान-पुण्य किया।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम भारत-नेपाल सीमा पर स्थित झूलनीपुर बॉर्डर पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। स्थानीय पुलिस और एसएसबी के जवान भीड़ को नियंत्रित करने और आवागमन सुचारू रखने के लिए मुस्तैद दिखे। नेपाल प्रशासन की ओर से भी त्रिवेणी घाट पर सफाई और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई थी ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
दिल्ली में गूंजा बुलंदशहर का नाम: ‘जूनियर हेलमेट मैन’ जय भगवान सिंह अंतरराष्ट्रीय टैलेंट शो में सम्मानितhttps://t.co/20zMrpFMbp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 18, 2026

















