मऊ
मऊ जनपद के भीटी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं को आज रविवार को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के भीटी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं को आज रविवार को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। तकनीकी रखरखाव और सुधार कार्यों के चलते सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
अवर अभियंता कार्तिक वर्मा ने जानकारी दी कि इस शटडाउन के दौरान उपकेंद्र पर बसबार बदलने, पैनल में नई केबल लगाने और आजमगढ़ मोड़ पर रोड क्रॉसिंग के तहत तार खींचने का महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा। तकनीकी कार्यों की वजह से उपकेंद्र के सभी फीडरों को बंद रखा जाएगा।
ये इलाके रहेंगे प्रभावित: इस कटौती के कारण शहर के मुंशीपुरा, शाहादतपुरा, निजामुद्दीनपुरा, मछलीमंडी रोड, पुरानी तहसील, एससी तिवारी गली, ब्रह्मस्थान, इमलिया, गाजीपुर तिराहा, परदहा और बुनाई विद्यालय के पीछे स्थित मोहल्लों में आपूर्ति ठप रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपने आवश्यक कार्य पूर्ण कर लें। शाम 4 बजे कार्य पूर्ण होने के पश्चात ही बिजली सुचारू रूप से बहाल हो सकेगी।
बुलंदशहर: अवैध संबंधों में बाधक बने पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तारhttps://t.co/dkfmgm1sbD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 18, 2026























