बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के खुर्जा क्षेत्र में हुए नीरज हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा क्षेत्र में हुए नीरज हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, नीरज की हत्या की साजिश उसकी पत्नी दिव्या ने अपने प्रेमी पिंटू के साथ मिलकर रची थी। अवैध संबंधों में बाधा बनने के कारण नीरज को रास्ते से हटाने के लिए यह खौफनाक कदम उठाया गया।

जांच में सामने आया कि दिव्या और नीरज की शादी 17 साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। नीरज और दिव्या के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। योजना के तहत पिंटू ने नीरज को दिल्ली से खुर्जा बुलाया और अगवाल फाटक के पास वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले गमछे से नीरज का गला घोंटा और फिर ईंट से प्रहार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।
हत्या को हादसे का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन खुर्जा पुलिस ने गहन छानबीन कर मामले की सच्चाई उजागर कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त साक्ष्य बरामद कर लिए हैं। फिलहाल, आरोपियों को जेल भेजकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
वाराणसी: सीएम योगी ने काशी में दर्शन-पूजन के बाद विपक्ष को ललकारा, बोले’AI वीडियो के जरिए फैलाया जा रहा झूठhttps://t.co/ZFNelm0bQt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 17, 2026























