लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘विश्व हिंदी दिवस’ के अवसर पर देश व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई दी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘विश्व हिंदी दिवस’ के अवसर पर देश व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने हिंदी को भारतीय संस्कृति का आधार बताते हुए इसके वैश्विक प्रसार पर बल दिया।
हिंदी को बताया राष्ट्रीय एकता का सूत्र
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपने संदेश में कहा कि हिंदी न केवल एक भाषा है, बल्कि हमारी राष्ट्रीय एकता, समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपरा का जीवंत दर्पण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदी की सरलता और सहजता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है, जिसने इसे वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है।
वैश्विक मंच पर बढ़ती प्रतिष्ठा
योगी आदित्यनाथ ने हिंदी की सामर्थ्य की प्रशंसा करते हुए कहा, “संपूर्ण विश्व में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली इस भाषा की अभिव्यक्ति के सामर्थ्य ने इसे वैश्विक समुदाय में विशेष सम्मान और प्रतिष्ठा प्रदान की है।”
विश्व हिंदी दिवस: ‘हिंदी हमारी राष्ट्रीय एकता और गौरवशाली परंपरा का दर्पण’ – CM योगी pic.twitter.com/s4WDLl862b
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 10, 2026



















