बुलंदशहर: ‘नकली CBI’ बनकर व्यापारी के घर डकैती डालने वाले 5 गिरफ्तार; 13 लाख कैश और जेवरात बरामद, 2 इनामी भी हत्थे चढ़े

बुलंदशहर

बुलंदशहर पुलिस ने फिल्मी अंदाज में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले एक शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर पुलिस ने फिल्मी अंदाज में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले एक शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। खुद को सीबीआई (CBI) अधिकारी बताकर व्यापारी के घर धावा बोलने वाले 05 बदमाशों को अनूपशहर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों में 25-25 हजार रुपये के दो इनामी अपराधी भी शामिल हैं।

मखैना नहर की पुलिया के पास हुई मुठभेड़/घेराबंदी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान पुलिस को सटीक सूचना मिली। इस आधार पर थाना अनूपशहर पुलिस और स्वाट टीम ने मखैना नहर की पुलिया के पास जाल बिछाया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर पांचों अभियुक्तों को दबोच लिया गया।

भारी मात्रा में नकदी और अवैध हथियार बरामद

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से डकैती का माल और हथियार बरामद हुए हैं.नकदी: 13 लाख 30 हजार रुपये,आभूषण: लूटे गए सोने-चांदी के गहने,असलाह: 03 अवैध तमंचे और 06 जिंदा कारतूस,वाहन: घटना में इस्तेमाल की गई 02 मोटरसाइकिलें।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश बेहद शातिर हैं और उन पर पहले से इनाम घोषित था: इन्द्रपाल उर्फ ताऊ (इनामी): निवासी पिसॉवा, अलीगढ़,याकेश उर्फ छोटू (इनामी): निवासी पाली मुकीमपुर, अलीगढ़,यशपाल उर्फ राजा: निवासी रामघाट, बुलन्दशहर,सचिन: निवासी दादों, अलीगढ़,संजय शर्मा निवासी ऐचोरा, बुलन्दशहर।

क्या थी घटना?

इन अभियुक्तों ने एक व्यापारी के घर को निशाना बनाया था। इन्होंने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया और ‘छापेमारी’ के बहाने घर में दाखिल होकर हथियारों के बल पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद से ही पुलिस की टीमें इनकी तलाश में जुटी थीं।

कानूनी कार्रवाई

अभियुक्तों के खिलाफ थाना अनूपशहर में मुअसं-484/25 के तहत धारा 310(2), 111, 317(3) BNS और 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.