सिद्धार्थनगर: नए साल के जश्न से पहले सड़कों पर उतरे DM और SP; भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल गस्त, सुरक्षा का दिलाया भरोसा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद मे नए साल (2026) के स्वागत और पूर्व संध्या पर जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद मे नए साल (2026) के स्वागत और पूर्व संध्या पर जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में आज शाम जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने भारी पुलिस बल के साथ सिद्धार्थनगर कस्बे के मुख्य बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गस्त की।

आमजन को दिलाया सुरक्षा का एहसास

इस पैदल गस्त का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास का भाव जगाना था। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने खुद सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और व्यापारियों व राहगीरों से संवाद किया। अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि जनपद में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अधिकारियों का सुरक्षा घेरा

पैदल गस्त के दौरान डीएम और एसपी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक ,क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान भी मौजूद रहे। टीम ने सिद्धार्थनगर कस्बे के प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने और संदिग्धों पर पैनी नजर रखने के कड़े निर्देश दिए।

हुड़दंगियों को सख्त चेतावनी

गस्त के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि नए साल के जश्न के नाम पर शराब पीकर वाहन चलाने, तेज आवाज में संगीत बजाने या महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

इनकी रही मौजूदगी

इस विशेष अभियान में प्रभारी निरीक्षक थाना सिद्धार्थनगर सहित भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक कर्मचारी मौजूद रहे। कस्बे के नागरिकों ने प्रशासन की इस सक्रियता की सराहना की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.