बुलंदशहर
बढ़ते कोहरे और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए बुलंदशहर पुलिस इन दिनों एक्शन मोड में है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बढ़ते कोहरे और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए बुलंदशहर पुलिस इन दिनों एक्शन मोड में है। क्षेत्राधिकारी यातायात श्रीमती पूर्णिमा सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री राजपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में जनपद में एक विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। इस दौरान न केवल नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती की गई, बल्कि सुरक्षित सफर के लिए वाहन चालकों को जागरूक भी किया गया।
नेशनल हाईवे और भूड़ चौराहे पर सघन चेकिंग
यातायात पुलिस और क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे और व्यस्त भूड़ चौराहे पर चेकिंग पॉइंट लगाए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रात्रि में होने वाली दुर्घटनाओं को कम करना था।
रिफ्लेक्टर से सुरक्षित होगा सफर
सड़क पर दृश्यता बढ़ाने के लिए पुलिस ने एक सराहनीय पहल की दोपहिया, ई-रिक्शा और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए।ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे वाहनों के पीछे पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ताकि कोहरे या अंधेरे में पीछे से आने वाले वाहन सुरक्षित दूरी बनाए रख सकें।
स्पीड लेज़र गन से हुई ओवरस्पीडिंग पर कार्रवाई
सड़क सुरक्षा के साथ-साथ पुलिस ने तकनीक का भी सहारा लिया। नेशनल हाईवे पर स्पीड लेज़र गन का उपयोग कर निर्धारित गति सीमा से तेज चलने वाले वाहनों की निगरानी की गई। नियमों की अनदेखी करने वाले करीब 100 वाहनों के चालान काटकर कड़ी चेतावनी दी गई।
उत्तर प्रदेश सरकार जहां एक ओर महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘मिशन शक्ति’ जैसे अभियान चला रही है, वहीं सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र से खाकी को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। @Uppolice pic.twitter.com/IoOMdYbLrH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 31, 2025























