‘नवाब’ बने ‘गमला चोर’! लखनऊ की तहजीब पर ‘बेहयाई’ का दाग, स्कूटी पर लाद ले गए सरकारी संपत्ति

लखनऊ

जिसे लोग ‘मुस्कुराइए कि आप लखनऊ में हैं’ के नाम से जानते हैं, वहां से एक ऐसी शर्मनाक तस्वीर सामने आई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जिसे लोग ‘मुस्कुराइए कि आप लखनऊ में हैं’ के नाम से जानते हैं, वहां से एक ऐसी शर्मनाक तस्वीर सामने आई है जिसने शहर की ‘नजाकत’ और ‘तहजीब’ दोनों की हवा निकाल दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के बाद लखनऊ की सड़कों पर जो नजारा दिखा, उसने न केवल प्रशासन बल्कि आम जनता को भी शर्मसार कर दिया है।

प्रधानमंत्री गए और ‘लूट’ शुरू

राजधानी को सजाने के लिए शासन ने सड़कों के किनारे बेशकीमती फूलों के गमले रखवाए थे। जैसे ही प्रधानमंत्री का काफिला रवाना हुआ, शहर के कुछ ‘सभ्य’ नागरिकों ने उन गमलों को अपनी निजी जागीर समझ लिया।

स्कूटी सवार की ‘बेशर्मी’ ने बटोरीं सुर्खियां

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक स्कूटी सवार व्यक्ति आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वह शख्स इस कदर ‘बेहयाई’ पर उतर आया कि वह एक-दो नहीं, बल्कि जितने संभव हो सके उतने गमले अपनी स्कूटी पर लादने की कोशिश करता दिखा।

तस्वीर का दूसरा पहलू: लोग अपनी महंगी गाड़ियों से उतरकर चंद रुपयों के गमलों के लिए सरेराह हाथ साफ करते नजर आए।

सोशल मीडिया का गुस्सा: वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग लिख रहे हैं कि “शक्ल से नवाब और अक्ल से चोर।”

 

Voice Of News 24