परतावल: अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, सड़कों पर दौड़ा यातायात, दुकानदारों को सख्त चेतावनी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल को जाम मुक्त बनाने और सड़कों को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से सोमवार को प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल को जाम मुक्त बनाने और सड़कों को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से सोमवार को प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया। पुलिस और नगर पंचायत की संयुक्त टीम द्वारा सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण के विरुद्ध एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिससे पूरे बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

प्रमुख मार्गों से हटाया गया अवैध कब्जा अभियान की शुरुआत परतावल–कप्तानगंज मार्ग स्थित मुख्य बाजार क्षेत्र से की गई। इसके बाद टीम ने हॉस्पिटल मार्ग और पिपराइच मार्ग पर भी सघन कार्रवाई की। इस दौरान सड़क की पटरियों पर अवैध रूप से लगाए गए ठेले, लकड़ी के तख्त और अन्य अस्थायी निर्माणों को मौके से हटा दिया गया। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर सड़क तक सामान फैला रखा था, जिसे टीम ने हटवाकर रास्ता साफ कराया।

जुर्माना और भविष्य के लिए कड़ी हिदायत कार्रवाई के दौरान नगर पंचायत प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों और ठेला संचालकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी की। कई लोगों के चालान काटे गए और मौके पर जुर्माना वसूला गया। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दोबारा सड़कों पर अतिक्रमण पाया गया, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और सामान जब्त कर लिया जाएगा।

पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी इस संयुक्त अभियान में परतावल चौकी प्रभारी शुभम चौबे के साथ कांस्टेबल विनय गौंड, सूर्यनाथ चौहान, सर्वेंद्र कुमार एवं सूर्य प्रताप सिंह की टीम तैनात रही। वहीं नगर पंचायत के कर्मचारी भी पूरी सक्रियता के साथ मौजूद रहे। अतिक्रमण हटने के बाद स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने राहत की सांस ली है। यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुचारु हो गई है और बाज़ारों में लगने वाले लंबे जाम से मुक्ति मिली है। नगर पंचायत ने संकेत दिए हैं कि सड़कों की सुंदरता और सुरक्षा के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

 

Voice Of News24