सिद्धार्थनगर: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दबंगों ने पीट-पीटकर किया अधमरा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भानपुररानी में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर किया गया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भानपुररानी में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर किया गया है।

अकेला पाकर रास्ते में घेरा मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक सोमवार को अपने घर से सामान बेचने के लिए निकला था। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने उसे अकेला पाकर घेर लिया। पुरानी रंजिश का बदला लेने की नीयत से हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे के पाइप से युवक पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। युवक के शोर मचाने पर जब तक ग्रामीण एकत्र हुए, हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

इलाके में तनाव का माहौल परिजन घायल युवक को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले गए, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। इस घटना के बाद से गांव में दहशत और तनाव व्याप्त है। स्थानीय पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.