महराजगंज
महराजगंज जनपद के निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर ग्राम सिरौली के पास रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय बाइक सवार युवक की जान चली गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर ग्राम सिरौली के पास रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय बाइक सवार युवक की जान चली गई। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
बाजार से लौटते समय हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम जमुई कला निवासी आशिष चौधरी (18) पुत्र सुरेश चौधरी रविवार शाम करीब छह बजे निचलौल बाजार से खरीदारी कर अपनी बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह सिरौली गांव के पास पहुंचा, किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आशीष सड़क पर दूर जा गिरा और उसके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
इकलौते भाई की मौत से कोहराम
राहगीरों की मदद से घायल आशीष को तत्काल एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि आशीष तीन बहनों के बीच इकलौता छोटा भाई था। उसकी मौत की खबर मिलते ही माता-पिता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस की कार्रवाई
थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 22 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/vsExfmb8Kv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 22, 2025





















