आजमगढ़: ‘भारत समाचार’ की खबर का असर, छात्राओं से छेड़खानी के आरोपी गिरफ्तार; पुलिस की “दवाई” से लगड़ाए मनचले

आजमगढ़

आजमगढ़ जनपद के देवगांव थाना क्षेत्र में छात्राओं से छेड़खानी करने वाले दो मनचलों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई भारत समाचार पर खबर प्रसारित होने के बाद हुई, जिससे हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


आजमगढ़ जनपद के देवगांव थाना क्षेत्र में छात्राओं से छेड़खानी करने वाले दो मनचलों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई भारत समाचार पर खबर प्रसारित होने के बाद हुई, जिससे हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

गिरफ्तारी के बाद वायरल हुई तस्वीरों और वीडियो में, आरोपी मनचले पुलिस की “दवाई” (कार्रवाई) के बाद लगड़ाते हुए दिखाई दिए।

देवगांव पुलिस ने दोनों मनचलों के खिलाफ छेड़खानी और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मनचलों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.