बलिया
बलिया जनपद के आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण विशेष अभियान शुरू किया गया है,पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण विशेष अभियान शुरू किया गया है, जो 25 दिसंबर तक चलेगा।
इस अभियान का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले में पात्र परिवारों के प्रत्येक सदस्य का आयुष्मान कार्ड बन जाए। आयुष्मान कार्ड से लाभार्थी सूचीबद्ध अस्पतालों में ₹5 लाख तक का निःशुल्क उपचार प्राप्त कर सकते हैं।
प्रशासन ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे इस अभियान का लाभ उठाएँ और जल्द से जल्द अपना कार्ड बनवा लें। यह स्वास्थ्य सुविधा गरीबों और जरूरतमंदों के लिए एक बड़ा सहारा है, और प्रशासन चाहता है कि कोई भी पात्र व्यक्ति इस सुविधा से वंचित न रहे। गाँव और शहर स्तर पर कार्ड बनवाने के लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं।
हाथरस: युवती से छेड़छाड़ मामले में पुलिस का एक्शन, दो मनचले गिरफ्तार, तख्ती पर मांगी माफीhttps://t.co/naQ8Z46Hur
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 12, 2025





















