महराजगंज: गड़ौरा शुगर फैक्ट्री में भारी अव्यवस्था, गन्ना ट्रॉलियों की भीड़ से हादसे का खतरा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र की गड़ौरा शुगर फैक्ट्री में गन्ना आपूर्ति के लिए आए ट्रैक्टर ड्राइवरों को पिछले दो सालों से भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र की गड़ौरा शुगर फैक्ट्री में गन्ना आपूर्ति के लिए आए ट्रैक्टर ड्राइवरों को पिछले दो सालों से भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। फैक्ट्री परिसर में अव्यवस्था और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है।

ड्राइवर जल्दबाजी में आगे निकलने की होड़ में रहते हैं और थोड़ी सी भी जगह देखकर ट्रैक्टर को लाकर खड़ा कर देते हैं, जिससे अक्सर ट्रैक्टरों के आपस में टकराने या ड्राइवरों को चोट लगने की संभावना बनी रहती है।

सबसे बड़ी समस्या यह है कि शुगर मिल प्रबंधन की तरफ से यहाँ यातायात व्यवस्था संभालने के लिए न तो कोई कर्मचारी और न ही कोई गार्ड तैनात है। इसके चलते सैकड़ों ट्रॉलियों की भीड़ में अराजकता की स्थिति बनी रहती है।

ड्राइवरों ने बताया कि उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है और अपनी जान जोखिम में डालकर गन्ना ट्रॉली लगानी पड़ती है। किसानों और ड्राइवरों ने प्रबंधन से तत्काल व्यवस्था सुधारने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पर्याप्त कर्मचारी तैनात करने की मांग की है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.