‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’: ठूठीबारी में एसएसबी की भव्य जागरूकता रैली, दिया अहम संदेश

महराजगंज

महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर खुर्द इंडो-नेपाल सीमा से सटे ठूठीबारी में, 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के निर्देशन में मंगलवार को एक भव्य जन-जागरूकता रैली एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया।

निरीक्षक अभय कुमार के नेतृत्व में निकली जवानों की कतारों ने कस्बे की गलियों को गुंजायमान कर दिया। रैली का मुख्य उद्देश्य यातायात अनुशासन, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना था।

एसएसबी जवानों ने लोगों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और अतिवेग से बचने की अपील की, वहीं स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है, का संदेश देते हुए कचरा सही जगह डालने पर जोर दिया। इसके अलावा, प्लास्टिक का उपयोग कम करने और अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प भी दिलाया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने एसएसबी की इस पहल को जागरूक समाज की दिशा में एक मजबूत कदम बताया है।

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.