सीसीटीवी में कैद हुई वारदात बुलंदशहर में वार्ड सभासद की बुलेट चोरी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में चोरों के हौसले बुलंद हैं, जहाँ वार्ड-18 के एक सभासद की बुलेट मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद में चोरों के हौसले बुलंद हैं, जहाँ वार्ड-18 के एक सभासद की बुलेट मोटरसाइकिल चोरी हो गई। यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, सभासद ने अपनी बुलेट को हमेशा की तरह घर के बाहर खड़ा किया था। देर रात चोरों ने मौका पाकर मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब बुलेट गायब मिली तो हड़कंप मच गया।

सभासद ने तत्काल इसकी सूचना नगर पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें चोर चोरी की घटना को अंजाम देते हुए साफ दिखाई दे रहा है। फुटेज को आधार बनाकर नगर पुलिस ने चोर की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। पुलिस का कहना है कि चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News24