सिद्धार्थनगर:नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में नेपाल का नागरिक गिरफ्तार

लोटन

सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी नेपाल का रहने वाला है, जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बीते शुक्रवार (तीन दिन पहले) शाम की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की पीड़िता के दादा ने लोटन थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पोती शुक्रवार को रात करीब 8 बजे खेत की ओर जा रही थी। रास्ते में घात लगाए बैठे आरोपी ने किशोरी का मुंह दबाकर उसे जबरन उठा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी नेपाल का रहने वाला है और वह अपने बहनोई के घर आया हुआ था।

पीड़िता ने दी जानकारी घटना के बाद लड़की ने घर आकर अपने परिजनों को पूरी बात बताई। तहरीर के अनुसार, घटना सामने आने के बाद दो दिनों तक कुछ लोग मामले में सुलह-समझौते में लगे रहे।जब आपसी समझौता नहीं हो पाया, तब रविवार को पीड़िता के दादा ने थाना लोटन में आकर तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

लोटन एसओ दिनेश कुमार सरोज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि, “तहरीर मिलने के बाद एफआईआर पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.