महराजगंज
महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में सोमवार तड़के करीब 1 बजे एक बड़ा हादसा हो गया, हालांकि समय रहते बड़ी जनहानि टल गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में सोमवार तड़के करीब 1 बजे एक बड़ा हादसा हो गया, हालांकि समय रहते बड़ी जनहानि टल गई। पनियरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार टाटा मिनी पिकअप (UP 56 AT 8264) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत ट्रांसफॉर्मर से टकराकर पलट गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह से धराशायी हो गया, और पास का बिजली पोल भी टूटकर गिर पड़ा। इस हादसे के कारण कोटवा गांव की पूरी बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, और पूरा गांव अंधेरे में डूब गया है।
ग्रामीणों के मुताबिक, पिकअप चालक खुद को वाहन से निकालकर मौके से फरार हो गया, उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। सुबह ग्रामीणों ने मिलकर पलटी हुई गाड़ी को सड़क किनारे हटाया। रात में हादसा होने के कारण कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया, लेकिन ट्रांसफॉर्मर और पोल क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को बिजली कटौती की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
घटना के संबंध में जेई जुगुनू अंसारी ने बताया कि विभाग को सूचना मिल चुकी है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई करते हुए बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 24 नवम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/C5ZImvqxv9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 24, 2025























