मेरठ
मेरठ जनपद के वार्ड 50 से पार्षद संजय सिंह सैनी को भाजपा से निकाले जाने के बाद उन्होंने पार्टी और महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के वार्ड 50 से पार्षद संजय सिंह सैनी को भाजपा से निकाले जाने के बाद उन्होंने पार्टी और महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
नगर निगम कार्यालय में कार्यकारिणी चुनाव के दौरान नामांकन वापस न लेने पर हुए हंगामे के बाद देर शाम संजय सैनी को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।
निलंबन के बाद सैनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि रस्तोगी दलितों और पिछड़ों के विरोधी हैं और उनके साथ दुर्व्यवहार व हाथापाई हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोकल नेता केवल ‘उगाही और ठेकेदारी’ पर ध्यान दे रहे हैं, जिससे कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं।
वहीं, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने सैनी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि संजय सैनी ने पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा से पहले ही नामांकन दाखिल किया और वापस लेने को भी तैयार नहीं हुए, जिसके कारण उन्हें निलंबित किया गया है।
हापुड़ में यातायात नियमों पर सख्ती, 100 चालान; 2 स्कूल बसें सीजhttps://t.co/HGwImSDkIh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 18, 2025





















