शिवशरणप्पा जी.एन. बने सिद्धार्थनगर के नए जिलाधिकारी, संभाला कार्यभार,कानून-व्यवस्था, विकास और जनता की समस्याओं का जल्द समाधान होगी पहली प्राथमिकता

सिद्धार्थनगर

प्रदेश में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत शिवशरणप्पा जी.एन. ने मंगलवार देर रात सिद्धार्थनगर के नए जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

प्रदेश में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत शिवशरणप्पा जी.एन. ने मंगलवार देर रात सिद्धार्थनगर के नए जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने निवर्तमान जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. से पदभार ग्रहण किया।

कार्यभार संभालने के तुरंत बाद, नए जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था, विकास योजनाओं की प्रगति और शासन की प्राथमिकताओं की विस्तृत जानकारी ली।

प्राथमिकताएं और निर्देश

डीएम शिवशरणप्पा जी.एन. ने स्पष्ट किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से लागू करना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करने का निर्देश दिया और कहा कि जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नए जिलाधिकारी ने जिले के विकास, स्वच्छता, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सुधार के लिए टीम भावना से काम करने की बात कही और सीमावर्ती जिले को देखते हुए सुरक्षा एवं विकास को साथ लेकर आगे बढ़ने पर बल दिया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.