लखनऊ :लोहिया संस्थान नर्सिंग मुख्य भर्ती परीक्षा का पेपर कल, 652 पदों के लिए 48 हजार अभ्यर्थी

लखनऊ

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS) में नर्सिंग की 652 मुख्य भर्ती परीक्षा कल यानी 11 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS) में नर्सिंग की 652 मुख्य भर्ती परीक्षा कल यानी 11 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। संस्थान प्रशासन ने लगभग 1100 बेड और 4000 से अधिक ओपीडी मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए इन 652 नर्सों की भर्ती की तैयारी पूरी कर ली है।

परीक्षा का स्वरूप और केंद्र

कुल आवेदन: 48,000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से मुख्य परीक्षा के लिए पद के मुकाबले 10 गुना उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।

शहर और केंद्र: परीक्षा लखनऊ, कानपुर और प्रयागराज के 21 केंद्रों पर होगी। लखनऊ में सबसे ज्यादा 15 केंद्र बनाए गए हैं।

समय और पैटर्न: परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक एक ही पाली में होगी। यह कंप्यूटर आधारित (CBT) बहुविकल्पीय (MCQ) सवालों पर आधारित होगी।

निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि परिणाम श्रेणी और आरक्षण के हिसाब से चार से पांच दिन में घोषित किया जाएगा। परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस, जिला प्रशासन और इंटेलिजेंस समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.