सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के विद्युत उपकेंद्र बांसी पर अनुरक्षण कार्य (मेंटेनेंस) के चलते शुक्रवार (10 अक्टूबर) और शनिवार (11 अक्टूबर) को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के विद्युत उपकेंद्र बांसी पर अनुरक्षण कार्य (मेंटेनेंस) के चलते शुक्रवार (10 अक्टूबर) और शनिवार (11 अक्टूबर) को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एक्सईएन खालिद फजल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह कटौती दोनों दिन सुबह के समय की जाएगी।
इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल
132 केवी विद्युत उपकेंद्र बांसी पर अनुरक्षण कार्य के कारण बांसी नगर समेत इससे जुड़े कई पावर स्टेशनों पर सुबह 8 बजे से 11 बजे तक यानी तीन घंटे के लिए बिजली आपूर्ति रोकी जाएगी।
शटडाउन से प्रभावित होने वाले मुख्य पोषक (Feeders) और क्षेत्र निम्नलिखित हैं:
33 केवी पोषकों पर निर्भर सभी क्षेत्र।
रुधौली ग्रामीण, पथरा, खैरतिया, बांसी ग्रामीण, मेहरवाजोत, खेसरहा, मरवटीया के इलाके।
बस्ती जनपद की रुधौली तहसील के कुछ क्षेत्र भी प्रभावित रहेंगे।
एक्सईएन ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्य सुचारू बिजली आपूर्ति के लिए जरूरी है।
#फिरोजाबाद के टूंडला में गुरुवार रात एक निर्माणाधीन रेलवे पुल पर बड़ा हादसा हो गया। पुल का लेंटर ढालने के लिए लगाई गई शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे नीचे काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए। pic.twitter.com/pfwmtkxNeg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 10, 2025























