महिला वर्ल्ड कप 2025: भारत को मिली पहली हार, साउथ अफ्रीका ने रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्क

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में गुरुवार को भारत को अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। विशाखापट्टनम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को 3 विकेट से हरा दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में गुरुवार को भारत को अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। विशाखापट्टनम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को 3 विकेट से हरा दिया। यह वनडे वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की भारत पर लगातार तीसरी जीत है।

क्लर्क और वोल्वार्ट ने संभाली पारी
साउथ अफ्रीका ने 252 रन के लक्ष्य को 48.5 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। एक समय साउथ अफ्रीका ने 81 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। यहाँ से कप्तान लौरा वोल्वार्ट (70 रन, 111 बॉल) ने क्लो ट्रायोन (49 रन) के साथ मिलकर पहले 61 रन की साझेदारी की।

वोल्वार्ट के आउट होने के बाद, ट्रायोन ने नदिन डी क्लर्क के साथ मिलकर 7वें विकेट के लिए 69 रन जोड़े। आखिर में, नदिन डी क्लर्क ने नाबाद 84 रन की मैच जिताऊ पारी खेली और आयाबोंगा खाका के साथ 18 बॉल पर 41 रन की नाबाद साझेदारी करके टीम को जीत दिला दी।

ऋचा घोष की शानदार पारी गई बेकार
इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 49.5 ओवर में 251 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की स्थिति भी एक समय खराब थी, जब उसके 6 विकेट केवल 102 रन पर गिर चुके थे।

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को संभाला, लेकिन उनकी 77 गेंदों पर खेली गई 94 रन की जुझारू पारी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रही।

यह वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की दूसरी जीत है, जबकि भारत को पहली हार मिली है।

 

 

 

Voice Of News24