सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर से की प्रदेश की कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा

गोरखपुर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर से प्रदेश की कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की तैयारियों और विभिन्न विकास परियोजनाओं की गहन समीक्षा की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर से प्रदेश की कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की तैयारियों और विभिन्न विकास परियोजनाओं की गहन समीक्षा की।

इस दौरान, मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और विभागीय प्रमुखों से सीधा संवाद किया।

समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य, नगर विकास, ऊर्जा, चिकित्सा शिक्षा, पशुपालन, खाद्य एवं रसद, कृषि, परिवहन, आवास, पंचायतीराज समेत तमाम महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

 

Voice Of News 24