महराजगंज: फरेन्दा में स्थित माँ लेहड़ा वाली के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

महराजगंज

महराजगंज:जिला नवरात्रि के पावन पर्व पर, महाराजगंज जिले के फरेन्दा में स्थित प्रसिद्ध आद्रवासनी माँ लेहड़ा वाली के मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। यह मंदिर अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक मान्यताओं के कारण लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

पौराणिक कथाओं से जुड़ा है मंदिर का इतिहास

मंदिर के मुख्य पुजारी के अनुसार, इस प्राचीन मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। ऐसी मान्यता है कि अपने अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने इसी स्थान पर आकर मां की भक्ति और पूजा-अर्चना की थी। पांडवों की भक्ति से प्रसन्न होकर माँ ने उन्हें दर्शन दिए और विजय का आशीर्वाद दिया। इसी घटना के बाद से यह मंदिर पूजा का केंद्र बन गया और भक्तों का यहां आना शुरू हो गया।

 

विशेष आकर्षण और परंपराएँ

नवरात्रि के दौरान मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। भक्तों के लिए विशेष पूजा-अर्चना, अखंड कीर्तन, और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। नेपाल से आने वाले श्रद्धालु अपनी पारंपरिक वेशभूषा में माता के दर्शन करने आते हैं, जो इस स्थल की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है।

मंदिर में 24 घंटे अखंड ज्योति जलती रहती है। ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से यहां आकर कुछ मांगता है, माँ उसकी मुरादें पूरी करती हैं।

 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पुलिस कप्तान सोमेंद्र मीणा ने बताया कि नवरात्रि में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भक्तों की सुरक्षा के लिए 6 थानाध्यक्ष, 3 अतिरिक्त निरीक्षक, 26 उप निरीक्षक, 120 कांस्टेबल, और 2 सेक्शन पीएसी टीम सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। भक्तों की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था भी सुचारू रखी गई है।

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.