लखनऊ
उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के निजी सचिव आनंद कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के निजी सचिव आनंद कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई मंत्री के बेटे अभिषेक सिंह के लिए VIP प्रोटोकॉल जारी करने वाले एक वायरल पत्र के बाद की गई है।
वायरल पत्र में अभिषेक सिंह के लिए प्रोटोकॉल की मांग की गई थी, जिससे सरकार की काफी किरकिरी हुई। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर शाम हुई एक बैठक में कड़ी नाराजगी जताई थी। सूत्रों के अनुसार, यह मामला प्रधानमंत्री कार्यालय तक भी पहुँच गया था।
इस घटना के बाद, सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए निजी सचिव आनंद कुमार को उनके पद से हटा दिया है।
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के निजी सचिव ने लिखा पत्र
दरअसल योगी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बेटे को प्रोटोकाल संबंधी पत्र 14 अगस्त को लिखा गया था. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उरई में आयोजित तिरंगा यात्रा में अभिषेक सिंह शामिल हुए थे. इस दौरान उनकी सुरक्षा में एक गनर तैनात किया गया था. वहीं बिना किसी पद के मंत्री के बेटे को प्रोटोकाल पर समाजवादी पार्टी ने बीजेपी और मंत्री को घेरा है।
उत्तर प्रदेश में चार पीसीएस अफसर के तबादले pic.twitter.com/SNXkCV4THS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 22, 2025























