बलरामपुर:सेल्फी लेने को लेकर पति पत्नी में विवाद ,पत्नी ने राप्ती नदी में लगाई छलांग,महिला की तलाश जारी

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ सेल्फी लेने के दौरान हुए विवाद के बाद एक नवविवाहित महिला ने राप्ती नदी में छलांग लगा दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ सेल्फी लेने के दौरान हुए विवाद के बाद एक नवविवाहित महिला ने राप्ती नदी में छलांग लगा दी। महिला की तलाश जारी है और उसके पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

 

यह घटना कोड़री घाट पुल की है। पुलिस के अनुसार, श्रावस्ती निवासी विजयपाल (23) अपनी पत्नी शीला देवी (22) को मायके से ससुराल ले जा रहा था। दोनों पुल पर रुककर सेल्फी ले रहे थे, तभी उनमें किसी बात पर झगड़ा हो गया।

इसके बाद शीला ने गुस्से में नदी में छलांग लगा दी। पत्नी को बचाने के लिए विजयपाल भी पानी में कूदा, लेकिन तब तक शीला पानी में डूब चुकी थी। स्थानीय लोगों ने विजयपाल को सुरक्षित बाहर निकाला।

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने बताया कि अंधेरा होने के कारण महिला की तलाश रोक दी गई है, जिसे कल सुबह फिर से शुरू किया जाएगा। पुलिस विजयपाल से पूछताछ कर रही है। दोनों की शादी दो साल पहले 2023 में हुई थी।

 

Voice Of News 24