सिद्धार्थनगर:जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर IGRS पोर्टल की समीक्षा की, लापरवाही पर जताई नाराजगी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आज इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम (IGRS) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आज इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम (IGRS) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में मिल रहे असंतोषजनक फीडबैक पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।

बताते चले की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों से पाँच-पाँच मामलों की समीक्षा की और पाया कि कई मामलों में लापरवाही बरती गई है।

राजस्व मामलों में सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद के मामलों में थानाध्यक्षों की जगह उपजिलाधिकारी को राजस्व निरीक्षक के साथ स्वयं मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करनी होगी। सभी निस्तारण रिपोर्ट पर उपजिलाधिकारी के हस्ताक्षर अनिवार्य कर दिए गए हैं।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि यदि किसी विभाग से संबंधित शिकायत नहीं है, तो उसे 48 घंटे के भीतर सही विभाग को भेजा जाए। साथ ही, तहसील स्तर पर राजस्व विभाग की शिकायतों की समीक्षा उपजिलाधिकारी और तहसीलदार को खुद करनी होगी।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि हर शिकायतकर्ता को न्यायपूर्ण और संतोषजनक समाधान मिले।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.