कौशांबी: अज्ञात बदमाशों ने ग्राम प्रधान को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

कौशांबी

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनपद में अज्ञात बदमाशों ने नरवर पट्टी गाँव के प्रधान रोशन लाल को गोली मार दी। गोली उनके हाथ में लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनपद में अज्ञात बदमाशों ने नरवर पट्टी गाँव के प्रधान रोशन लाल को गोली मार दी। गोली उनके हाथ में लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के नरवर पट्टी गाँव में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार कौशांबी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पट्टी नरवर गांव में शुक्रवार देर रात एक हिस्ट्रीशीटर ग्राम प्रधान पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना रात करीब 12:30 बजे की है।

ग्राम प्रधान रोशन लाल अपने घर के सामने शौचालय में शौच करने के बाद हैंडपंप पर हाथ धो रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके बाएं हाथ में लगी।शोर सुनकर रोशन लाल के भतीजे उदय सिंह और पत्नी सुनीता देवी मौके पर पहुंचे। उन्होंने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने घायल रोशन लाल को एंबुलेंस से पहले मूरतगंज पीएचसी ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार वे खतरे से बाहर हैं।संदीपन घाट थाना प्रभारी शशि कांत मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.