महराजगंज: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप घायल, एक की हालत गंभीर

महराजगंज

महराजगंज जनपद निचलौल कोतवाली क्षेत्र के हरदी गाँव के पास आज शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


महराजगंज जनपद निचलौल कोतवाली क्षेत्र के हरदी गाँव के पास आज शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब 7 बजे हुआ, जब बाइक सवार दो युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत एंबुलेंस द्वारा निचलौल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया।

घायल युवकों की पहचान सेखुई निवासी अकमल (40) और निचलौल शहर निवासी पवन मद्धेशिया (35) के रूप में हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक, प्राथमिक उपचार के बाद अकमल की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.