सिद्धार्थनगर: आकाशीय बिजली गिरने से 39 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र के धौरहरा गाँव में आकाशीय बिजली गिरने से एक 39 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र के धौरहरा गाँव में आकाशीय बिजली गिरने से एक 39 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान धौरहरा निवासी भालचंद्र के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की यह हादसा तब हुआ, जब भालचंद्र अपने घर से हथियवा बाजार जा रहे थे। अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और वह बिजली की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुँचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो चुकी थी।

इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और मुआवजा देने की मांग की है।

 

Voice Of News 24