सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर के लोहिया कला भवन में आयोजित कार्यक्रम में कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही और जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने कार्यक्रम का प्रसारण देखा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली से स्कूल चलो अभियान और विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रदेश के विभिन्न जिलों में देखा गया जिसमें सिद्धार्थनगर भी शामिल था।
इस अवसर पर विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवं मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जनप्रतिनिधिगण एवं अतिथियो को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा सरस्वती बन्दना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा आप सभी से अनुरोध है कि स्कूल में बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन कराये। इसके साथ ही एये एसओपी के अनुसार शिक्षा दी जाये। सिद्धार्थनगर के शत्-प्रतिशत स्कूल को निपुण बनाये।
विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगो एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जागरूकता वैन को विधायक श्यामधनी राही, जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह जागरूकता वैन जनपद के समस्त विकास खण्डो में जाकर लोगो को संचारी रोगो एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के संबध में जागरूक करेगी।

कार्यक्रम में डुमरियागंज सांसद एस.पी. अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया और प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी और शिक्षक-शिक्षिकाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025


















