गुजरात: अहमदाबाद में जगन्नाथ रथ यात्रा देखते समय बालकनी गिरने से एक की मौत

Voice of news 24

20 Jun 2023 21:34PM

अहमदाबाद

अहमदाबाद में रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। रथ यात्रा के गुजरते समय एक घर की बालकनी टूटने से कई लोग घायल हो गए। दरअसल लोग बिल्डिंग की बालकनी में खड़े होकर रथ यात्रा देख रहे थे। इसी दौरान अचानक तीसरे मंजिल की बालकनी टूटकर गिर गई। हादसे के वक्त बालकनी में बच्चे और महिलाएं भी खड़ी थीं। अचानक हुए हादसे से उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और सभी मलबे के साथ नीचे गिर गए। वहीं बताया जा रहा है कि नीचे खड़े लोगों के ऊपर भी इमारत का मलबा गिरा जिससे लोगों को गंभीर चोटें आईं। हादसे में 10 से 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने दरियापुर पुलिस थाने के इंस्पेक्टर जेएस चौधरी के हवाले से बताया कि कुछ लोग दूसरी मंज़िल पर बालकनी में खड़े होकर रथ यात्रा को गुज़रते देख रहे थे, तभी ये हादसा हुआ. वहीं कुछ लोग बालकनी के नीचे खड़े होने की वजह से चोटिल हुए.

घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां 36 वर्षीय शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.