जिले के पांच स्थानों पर होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम 24 जून को

Voice of news 24

20 Jun 2023 12:55PM

महराजगंज

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम 24 जून को जिले के पांच स्थानो पर होगा । सीडीओ संतोष कुमार राय ने बताया कि शहर के महालक्ष्मी लॉन सदर में, घुघली व मिठौरा ब्लॉक नार पंचायत घुघली व चौक के पात्र जोड़ो का विवाह होगा परतावल मे नगर पंचायत पनियरा व परतावल ब्लॉक परिसर निचलौल में सिसवा व निचलौल के पात्रो का विवाह होगा ।

उन्होंने बताया कि लक्ष्मीपुर ब्लॉक मे नौतनवा व लक्ष्मीपुर ब्लॉक के साथ ही नौतनवा व सोनौली के निकायो का , फरेंदा ब्लाक का सेठ आनंदराम जयपुरिया इटर कॉलेज मे , धानी व बृजमनगंज ब्लॉक के साथ ही नगर पंचायत फरेंदा वं बृजमनगंज के पात्र जोड़ों का विवाह होगा ।