अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद में प्रकाश पर्व दीपावली के पावन अवसर पर जहां चारों ओर रोशनी और उल्लास का माहौल है, वहीं विकासखंड अनूपशहर की ग्राम पंचायत सिरौरा बांगर में एक अनूठी और प्रेरक पहल देखने को मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में प्रकाश पर्व दीपावली के पावन अवसर पर जहां चारों ओर रोशनी और उल्लास का माहौल है, वहीं विकासखंड अनूपशहर की ग्राम पंचायत सिरौरा बांगर में एक अनूठी और प्रेरक पहल देखने को मिली है। ग्राम प्रधान श्रीमती रफीकन खान की ओर से गांव स्थित अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल (गौशाला) को रंग-बिरंगी और आकर्षक विद्युत झालरों से भव्य रूप से सजाया गया है। रोशनी से नहाया यह गौवंश आश्रय स्थल इन दिनों ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
गौसेवा और सामाजिक संवेदनशीलता का दिया संदेश
त्योहार की खुशियों को हर कोने तक पहुंचाने और बेसहारा गौवंश के प्रति संवेदनशीलता व सेवा भाव जागृत करने के उद्देश्य से की गई इस सजावट की पूरे क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि त्योहारों पर प्रायः सरकारी या सार्वजनिक परिसरों की अनदेखी हो जाती है, लेकिन गौशाला को इस प्रकार रोशन कर प्रधान परिवार ने मानवीय और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की है।
‘गौवंश संरक्षण और गांव का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता’: पूर्व प्रधान अख्तर खान
इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती रफीकन खान एवं उनके पति पूर्व प्रधान अख्तर खान ने कहा कि दीपावली केवल घरों को सजाने का पर्व नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग और मूक प्राणियों तक खुशियां बांटने का अवसर है। उन्होंने कहा कि गांव के चहुंमुखी विकास, स्वच्छता और बुनियादी जनसुविधाओं के साथ-साथ निराश्रित गौवंश की समुचित देखभाल, चारे और सुरक्षा की व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए पंचायत स्तर पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
क्षेत्रवासियों को दी दीपोत्सव की शुभकामनाएं
ग्राम प्रधान श्रीमती रफीकन खान और पूर्व प्रधान अख्तर खान ने ग्राम पंचायत सिरौरा बांगर सहित समस्त जनपदवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज और पावन कार्तिक स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना करते हुए क्षेत्रवासियों से अपील की कि सभी पर्वों को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं और गांव की तरक्की में एकजुट होकर सहयोग करें।
#शाहजहांपुर जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत पुवायां रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पटाखों व आतिशबाजी से भरी एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई। https://t.co/krY7ImUTnI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 7, 2026
















