बुलन्दशहर

बुलन्दशहर गांव अहमदगढ़ स्थित साधन सहकारी समिति की जर्जर बिल्डिंग और परिसर की बदहाल स्थिति को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष डीके शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर सुधार कार्य कराने की मांग की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर गांव अहमदगढ़ स्थित साधन सहकारी समिति की जर्जर बिल्डिंग और परिसर की बदहाल स्थिति को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष डीके शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर सुधार कार्य कराने की मांग की है। उन्होंने समिति की पुरानी इमारत को असुरक्षित बताते हुए नई बिल्डिंग बनवाने और परिसर का सौंदर्यीकरण कराने की आवश्यकता जताई है।
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में डीके शर्मा ने बताया कि साधन सहकारी समिति की बिल्डिंग काफी पुरानी हो चुकी है और उसके जर्जर होने के कारण कभी भी हादसा होने का खतरा बना रहता है। समिति परिसर में किसानों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। वहीं, बाउंड्रीवॉल नहीं होने के कारण ग्रामीण परिसर में कूड़ा डालते हैं और आवारा पशु भी घूमते रहते हैं, जिससे गंदगी बनी रहती है।
उन्होंने मांग की कि पुरानी बिल्डिंग के स्थान पर नई इमारत का निर्माण कराया जाए तथा समिति परिसर की पैमाइश कराकर बाउंड्रीवॉल बनवाई जाए। किसानों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था और ठंडे पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा परिसर से कूड़े के ढेर हटाकर साफ-सफाई कराई जाए और वृक्षारोपण, फूलवारी सहित अन्य कार्यों से परिसर को सुंदर बनाया जाए।
डीके शर्मा ने समिति के सामने स्थित मैदान में इंटरलॉकिंग कराने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से किसानों को सुविधा मिलेगी और समिति परिसर की स्थिति में सुधार होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से किसानों के हित में इन समस्याओं का संज्ञान लेकर जल्द आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की है।
मऊ में 400 साल पुरानी ऐतिहासिक भरत मिलाप परंपरा सकुशल संपन्न, त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच उमड़ी भारी भीड़
https://t.co/A8m3BCpRLg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 22, 2026












