सिद्धार्थनगर: अंतिम संस्कार के बाद बानगंगा नदी में नहाने उतरे तीन युवक डूबे, दिल्ली से दादी के अंतिम संस्कार में आया था नाती, SDRF की तलाश जारी

शोहरतगढ़

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बैदौली घाट पर गुरुवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा सामने आया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बैदौली घाट पर गुरुवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा सामने आया। अंतिम संस्कार के बाद बानगंगा नदी में स्नान करने उतरे तीन युवक अचानक गहरे पानी में जाने से डूब गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला, पुलिस बल और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से डूबे युवकों की तलाश में जुट गई।

अंतिम संस्कार के बाद नदी में उतरे थे युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोगिया विकास खंड की ग्राम पंचायत माधवापुर टोला मिझुनिया निवासी कंचन (85 वर्ष) पत्नी राम मुकुट का निधन हो गया था। ग्रामीण उनके अंतिम संस्कार के लिए शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र स्थित बैदौली घाट पर आए थे।

अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोपहर करीब 1:30 बजे गांव के ही दो युवक शिवा चौहान 17 वर्ष पुत्र राममूरत और रवि वरुण (17 वर्ष) पुत्र रामरूप बानगंगा नदी में स्नान करने उतरे। स्नान के दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देख गांव का ही साथी मोनू वरुण 18 वर्ष पुत्र बबलू भी उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा, लेकिन वह भी तेज बहाव और गहराई की चपेट में आकर डूब गया।

दिल्ली से दादी के अंतिम संस्कार में पहुंचा था नाती

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक कंचन का नाती शिवा चौहान अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गुरुवार को ही दिल्ली से गांव पहुंचा था। परिजनों ने उसे नदी में नहाने से मना भी किया था, लेकिन वह अपने साथियों के साथ नदी में उतर गया और इस दुखद हादसे का शिकार हो गया।घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने अपने स्तर पर तलाश शुरू की, लेकिन कोई सफलता न मिलने पर प्रशासन को सूचित किया गया।

मौके पर पहुंचे अधिकारी, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही उप जिलाधिकारी राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी, तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव, नायब तहसीलदार माधुर्य यादव, थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह और निरीक्षक अवधेश पाण्डेय पुलिस बल के साथ बैदौली घाट पहुंचे।

प्रशासन ने तत्काल स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को नदी में उतारकर सर्च ऑपरेशन शुरू करवाया। समाचार लिखे जाने तक तीनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल सका था और तलाश अभियान लगातार जारी था।

ग्रामीणों के अनुसार, बैदौली घाट के पास बानगंगा नदी का यह हिस्सा अत्यधिक गहरा है। बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर और बहाव काफी तेज हो जाता है, जिससे यहां हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे क्षेत्र और पीड़ितों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.