महाराजगंज: CATC-162 शिविर के आठवें दिन लाइन ले-आउट व रस्सा-कसी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महाराजगंज

महाराजगंज 102 यूपी एनसीसी बटालियन, गोरखपुर के तत्वावधान में परमेश्वर सिंह मेमोरियल पी.जी. कॉलेज फरेन्दा में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर CATC-162 के आठवें दिन विविध प्रतियोगिताओं एवं सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज 102 यूपी एनसीसी बटालियन, गोरखपुर के तत्वावधान में परमेश्वर सिंह मेमोरियल पी.जी. कॉलेज फरेन्दा में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर CATC-162 के आठवें दिन विविध प्रतियोगिताओं एवं सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

सुबह की शुरुआत लाइन ले-आउट प्रतियोगिता से हुई, जिसमें जिले के 11 महाविद्यालयों के एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। कैम्प कमांडेंट कर्नल जयशंकर चौधरी (सेना मेडल) और एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा ने प्रतियोगिता का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। इसके उपरांत, थल सेना कैम्प TSC के लिए चयनित कैडेट्स को .22 राइफल से नीलिंग व स्टैंडिंग पोजीशन में फायरिंग का अभ्यास कराया गया, साथ ही मैप रीडिंग और जजिंग डिस्टेंस की प्रयोगात्मक कक्षाएं चलाई गईं।

सायंकाल आयोजित रस्सा-कसी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में बॉयज वर्ग में ‘डेल्टा कंपनी’ तथा गर्ल्स वर्ग में ‘चार्ली कंपनी’ ने बाजी मारकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। रात्रि में राजेंद्र प्रसाद तारा चंद पी.जी. कॉलेज के कैडेट्स ने देशभक्ति और सामाजिक संदेशों से ओत-प्रोत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। एडम ऑफिसर ने कैडेट्स के अनुशासन और नेतृत्व क्षमता की सराहना की।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.