लखीमपुर खीरी में तेंदुए का कहर: 8 वर्षीय बालक को निवाला बनाया, गांव में दहशत और मातम

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के थाना पढ़ुआ क्षेत्र अंतर्गत बाबागंज गुरुद्वारा के समीप गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय मासूम की तेंदुए के हमले में मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के थाना पढ़ुआ क्षेत्र अंतर्गत बाबागंज गुरुद्वारा के समीप गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय मासूम की तेंदुए के हमले में मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, 23 जुलाई को दोपहर करीब 3 बजे बुद्धा का 8 वर्षीय पुत्र घर के पास खेल रहा था, तभी झाड़ियों से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ बालक को जंगल की ओर खींच ले गया। घटना की सूचना मिलते ही पढ़ुआ पुलिस और वन विभाग की रेंजर टीम ने ग्रामीणों के साथ तलाशी अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद मासूम का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हादसे के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। अधिकारियों द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की योजना बनाई जा रही है। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.