जौनपुर
जौनपुर के खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल और सब-जूनियर बालक/बालिका तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर के खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल और सब-जूनियर बालक/बालिका तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। क्रीड़ा अधिकारी अशोक सोनकर ने बताया कि फुटबॉल प्रतियोगिता 1 से 8 अगस्त तक मऊ स्टेडियम में होगी, जिसके लिए जौनपुर का जनपदीय ट्रायल 24 जुलाई को सुबह 10 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम, सिद्दीकपुर में आयोजित होगा।
जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ी 25 जुलाई को सुबह 9 बजे से सिगरा स्टेडियम, वाराणसी में मंडल स्तरीय ट्रायल में भाग लेंगे। इसमें 1 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2012 के बीच जन्मे खिलाड़ी ही पात्र होंगे।
इसी क्रम में, सब-जूनियर तैराकी प्रतियोगिता 14 से 16 अगस्त तक अयोध्या स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। इसके लिए जनपदीय ट्रायल 28 जुलाई को सिद्दीकपुर स्टेडियम में और मंडल स्तरीय चयन 30 जुलाई को वाराणसी में होगा। तैराकी में ग्रुप-3 (जन्म वर्ष 2012-2013, अधिकतम 5 इवेंट) और ग्रुप-4 (जन्म वर्ष 2014-2015, अधिकतम 4 इवेंट) के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। सभी अभ्यर्थियों के लिए आयु से संबंधित मूल प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है।
बलिया में दर्दनाक हादसा: धान की रोपाई कर रहे पिता-पुत्र पर गिरा 11 हजार वोल्ट का जर्जर तार, दोनों की मौत; दारोगा भर्ती में चयनित हुआ था बेटा
एक्सईएन को खींचकर मौके पर ले गईं बीजेपी विधायक केतकी सिंह, लगाई कड़ी फटकार; कहा— ‘नालायक हो तुम लोग, दो इस्तीफा’ pic.twitter.com/JczmkPkjGP— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 23, 2026













