हापुड़
हापुड़ जनपद के खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को बाबूगढ़ क्षेत्र में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को बाबूगढ़ क्षेत्र में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान एनएच-9 स्थित बिस्मिल्लाह ढाबे और बाबूगढ़ छावनी स्थित गर्ग डेयरी पर छापेमारी कर चार खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए। विभाग ने दोनों प्रतिष्ठानों को कमियों के संबंध में सुधार नोटिस भी जारी किया है।
सहायक आयुक्त (खाद्य) चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सबसे पहले गर्ग डेयरी से पनीर, बटर और दूध के नमूने जांच के लिए लिए। इसके बाद टीम ने बिस्मिल्लाह ढाबे से तैयार ग्रेवी का नमूना लिया। दोनों स्थानों पर खाद्य सुरक्षा मानकों में कमियां मिलने पर संचालकों को सुधार सूचना नोटिस थमाया गया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट में मिलावट या अनिमियत्तताएं पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
जसर में चार वर्षीय बच्ची पर पालतू कुत्ते का हमला, ग्रामीणों में दहशत; कोतवाली में शिकायत दर्जhttps://t.co/0DoF2zg3YK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 23, 2026













