सुभासपा ने महराजगंज DM को सौंपा ज्ञापन, पिछड़ों-दलितों पर अत्याचार के खिलाफ उठाई आवाज

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की महराजगंज जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की महराजगंज जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। पार्टी ने प्रदेश में पिछड़ों, दलितों और कमजोर वर्गों के उत्पीड़न, अवैध कब्जों और सोशल मीडिया पर की जा रही जातिसूचक टिप्पणियों पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

सुभासपा पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक रसूख के बल पर गरीबों और वंचितों को डराया-धमकाया जा रहा है तथा उनकी जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं।

प्रमुख 7 मांगें
कड़ी कानूनी कार्रवाई जातिसूचक, अभद्र और अपमानजनक टिप्पणियां करने वालों पर निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई हो।नेताओं पर शिकंजा राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर अमर्यादित भाषा बोलने वाले नेताओं और जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई की जाए भू-माफिया पर लगाम गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जा करने और उन्हें प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई हो। साइबर सेल सख्त हो सोशल मीडिया पर वैमनस्य फैलाने वालों पर साइबर कानून के तहत मामला दर्ज हो।शिकायतों की निष्पक्षता: राजनीतिक दबाव में पीड़ितों की आवाज न दबाई जाए और हर मामले की पारदर्शी जांच हो।संवैधानिक सुरक्षा पिछड़े और दलित वर्ग के अधिकारों व सुरक्षा की विशेष निगरानी की जाए। जनजागरूकता अभियान सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली जातिवादी मानसिकता के खिलाफ अभियान चलाया जाए। सुभासपा नेताओं ने जिलाधिकारी से मुख्यमंत्री तक अपनी मांगें पहुंचाकर दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कदम उठाने की अपील की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.