महराजगंज
महराजगंज जनपद के समाज में व्याप्त अव्यवस्थाओं, युवाओं की बेरोजगारी और छात्रों के अधिकारों को लेकर अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी ने हुंकार भरी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के समाज में व्याप्त अव्यवस्थाओं, युवाओं की बेरोजगारी और छात्रों के अधिकारों को लेकर अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी ने हुंकार भरी है। पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक द्विवेदी और युवा सभा जिलाध्यक्ष आदित्य पटेल के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के प्रमुख बिंदु
दिल्ली में छात्रों के उत्पीड़न पर चिंता: पदाधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में छात्रों के साथ हो रहा गलत व्यवहार संविधान और देश के भविष्य के लिए गंभीर संकट है।
रोजगार की मांग: नौकरी के लिए भटक रहे युवाओं को शीघ्र न्याय और रोजगार देने की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष दीपक द्विवेदी ने कहा कि युवाओं और छात्रों का शोषण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उपस्थिति: इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अमृत तिवारी, जिला मंत्री राकेश पांडेय, धीरज पटेल, रवि यादव, विशाल गुप्ता, अमरनाथ यादव, अभिषेक यादव और आर्यन चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जसर में चार वर्षीय बच्ची पर पालतू कुत्ते का हमला, ग्रामीणों में दहशत; कोतवाली में शिकायत दर्जhttps://t.co/0DoF2zg3YK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 23, 2026













