जातिसूचक एवं अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की उत्तर प्रदेश के जिला इकाई द्वारा आज पिछड़े. अतिपिछड़े, दलित एवं अतिदलित समाज के सम्मान, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की उत्तर प्रदेश के जिला इकाई द्वारा आज पिछड़े. अतिपिछड़े, दलित एवं अतिदलित समाज के सम्मान, स्वाभिमान, सुरक्षा एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।

वर्तमान समय में समाज के पिछड़े, अतिपिछड़े, दलित एवं अतिदलित वर्गों के विरुद्ध समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा लगातार जातिसूचक अपमानजनक एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे समाज के वंचित वर्गों में गहरा आक्रोश एवं असंतोष व्याप्त है।

पार्टी ने यह भी कहा कि किसी भी व्यक्ति या समाज को उसकी जाति के आधार पर अपमानित करना संविधान की मूल भावना, सामाजिक न्याय, समानता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। ऐसी टिप्पणियां न केवल सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं, बल्कि कमजोर एवं वंचित वर्गों के आत्मसम्मान और उनके संवैधानिक अधिकारों पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं।

ज्ञापन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गरीब, कमजोर एवं वंचित वर्गों के लोगों को कथित रूप से धमकाने, प्रताड़ित करने, उनकी भूमि पर अवैध कब्जा करने, जातिसूचक टिप्पणियां करने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर समाज में वैमनस्य फैलाने जैसी घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की गई। पार्टी ने मांग की कि ऐसे प्रत्येक मामले की निष्पक्ष जांच कर राजनीतिक प्रभाव या पद की परवाह किए बिना दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन में प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति

इस अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने अपने ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख मांगें रखते हुए कहा कि जातिसूचक एवं भेदभावपूर्ण टिप्पणी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए, सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वालों पर साइबर एवं अन्य प्रचलित कानूनों के तहत प्रभावी कार्रवाई हो, गरीब एवं वंचित वर्गों के उत्पीड़न के मामलों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए तथा पिछड़े, अतिपिछड़े, दलित एवं अतिदलित समाज के सम्मान, सुरक्षा एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी निगरानी व्यवस्था विकसित की जाए। साथ ही समाज में जातिवादी मानसिकता के विरुद्ध व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने की भी मांग की गई।

पार्टी ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि उक्त ज्ञापन को माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार तक तत्काल प्रेषित किया जाए तथा संबंधित मामलों में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.